Ludhiana लुधियाना: थाना जोधेवाल पुलिस ने एक छोटे हाथी टेंपो के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। जाँच अधिकारी एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि बलदेव नगर निवासी शिकायतकर्ता वरिंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता अवतार सिंह बस्ती जोधेवाल पुल के पास खन्ना जाने वाली बस का इंतज़ार कर रहे थे।
उसी समय शिवपुरी की ओर से आ रहे एक छोटे हाथी टेंपो ने उनके पिता को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।