भारत

ये शराब की लत क्या न कराए! अस्पताल से सीधे ठेके पर पहुंच गया मरीज, लोग रह गए हैरान

jantaserishta.com
27 Oct 2025 10:40 AM IST
ये शराब की लत क्या न कराए! अस्पताल से सीधे ठेके पर पहुंच गया मरीज, लोग रह गए हैरान
x
देखें वीडियो.
शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अस्पताल में भर्ती एक मरीज डॉक्टरों और तीमारदारों को चकमा देकर सीधे देसी ठेके पर पहुंच गया. वहां उसने शराब खरीदी और फिर हैंडपंप के पास आराम से बैठकर उसे पिया. इसके बाद नशे में वापस अपने वार्ड में आकर बेड पर लेट गया.
पूरा मामला शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है. एक्सीडेंट में घायल मरीज अस्पताल में कुछ दिन से एडमिट है. उसके कैथेटर पड़ा है, सिर पर पट्टी भी बंधी है, मगर इस हाल में भी वो शराब के ठेके पर पहुंच गया. अब उसका वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य ने जांच की बात कही है.
दरअसल, थाना निगोही क्षेत्र के रहने वाले विपिन का दो दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था. उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल पर वार्ड में भर्ती कराया गया था. इस बीच विपिन वार्ड में कर्मचारी और अपने परिवार को चकमा देकर बाहर निकल गया और ठेके पर जाकर उसने शराब खरीदी. फिर पास के ही हैंडपंप से पानी लेकर शराब पी और बची हुई शराब की बोतल उसने जेब में रख ली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वहीं, विपिन की मां का कहना है कि बेटे का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था तब से अस्पताल में भर्ती है. उसका दिमाग काम नहीं करता. पत्नी भी महीने भर अस्पताल में भर्ती रही. आखिर में कैंसर से उसकी मौत हो गई. अब बेटे ने ऐसी हरकत कर दी है कि हम क्या बताएं. बहुत परेशान हैं.
हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story