Kodagu कोडगु: कर्नाटक के कोडगु ज़िले के वीराजपेट तालुक स्थित एममगुंडी एस्टेट में गुरुवार सुबह एक जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेळ्ला के रूप में हुई है, जो कॉफी बागान में पूर्व सुपरवाइज़र था। वे सुबह करीब साढ़े छह बजे टहलने निकले थे, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। वन विभाग की टीम ने इलाके में हाथी की तलाश शुरू कर दी है। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर गंगाधर और डिप्टी रेंज ऑफिसर शशि ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया।