Jammu-Kashmir: नेशनल हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा

Update: 2025-08-23 06:54 GMT
Jammu-Kashmir: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, सांबा के सिडको चौक पर एक बार फिर हादसा हुआ है। इस दौरान 3 ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक घायल को एम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, कठुआ की ओर से आ रहे ट्रक फ्लाईओवर खत्म होने के बाद गति पर नियंत्रण नहीं रख पाए और आपस में टकरा गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
Tags:    

Similar News