Jammu-Kashmir : भीषण हादसा, मैटाडोर पलटते ही मची अफरा-तफरी

Update: 2026-01-29 06:54 GMT
Jammu-Kashmir : राजौरी जिले के बथुनी क्षेत्र में बुधवार को एक मैटाडोर वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर गड्ढा आने से वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे मैटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के समय वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल था। दुर्घटना में सभी यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला।सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News