HARYANA : पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत करने का किया
HARYANA : पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने बुधवार को स्थानीय पंचायत भवन में सिरसा जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, जिससे वे अपनी लगन और मेहनत से पार्टी को लाभ पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले घर-घर जाकर लोगों से जुड़ने और पार्टी का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग भी मौजूद रहीं।