छत्तीसगढ़
चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, दुल्हन को पीटा भी
jantaserishta.com
11 July 2024 11:03 AM IST

x
चोरों ने उसकी पिटाई कर 50 हजार रुपए नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात ले भागे.
कोरबा: चोर दिनों-दिन शातिर होते जा रहा है. इसका नमूना कोरबा जिले में देखने को मिला, जहां शादी के कार्यक्रम में नशीली दवा छिड़काव कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी के दौरान दुल्हन के शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर चोर भाग खड़े हुए.
घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार सामुदायिक भवन की है, जहां दुल्हन के परिवार में हल्दी की रस्म थी. इस दौरान पांच चोरों ने पहले नशीली दवा का छिड़काव किया. जैसे-जैसे घर वाले और मेहमान बेसुध हुए, चोर ने नगदी और सोने-चांदी के जेवरात को खंगालना शुरू कर दिया.
इस बीच चोरों पर दुल्हन की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाना शुरू किया. चोरों ने उसकी पिटाई कर 50 हजार रुपए नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात ले भागे. शादी में शामिल होने आए बहुत से लोगों को होश में आने के बाद घटना की जानकारी हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





