हरियाणा Haryana : राज्य सरकार ने रविवार को तत्काल प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों और 44 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए।कैथल के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कैथल के जिला नगर आयुक्त का कार्यभार भी सौंपा गया है।
पंचकूला की अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी और श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकूला की सीईओ निशा को जिला परिषद, पंचकूला के सीईओ और डीआरडीए, पंचकूला के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। एचसीएस अधिकारियों में, सहकारी चीनी मिल, करनाल के प्रबंध निदेशक राजीव प्रसाद हरियाणा विधानसभा के सचिव होंगे। यह संभवत: पहली बार है जब किसी एचसीएस अधिकारी को यह कार्यभार सौंपा गया है।इस बीच, सरकार ने एचसीएस अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया है।
Tags: