यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले में फर्कपुर पुलिस चौकी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10.63 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मंडेबर निवासी रविंदर शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गांव मंडेबर के पास एक युवक के पास नशीला पदार्थ होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू किया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं ईटीओ संदीप कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। इस दौरान युवक के कब्जे से 10.63 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और मामले में अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

Tags: