शरीर को मिलेगी गर्मी से राहत इस स्वादिष्ट ड्रिंक्स से

Update: 2024-04-20 04:58 GMT
लाइफ स्टाइल: अप्रैल का महीना चल रहा है, लेकिन तेज धूप ने अभी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने पहले ही इस साल पड़ने वाली भीषण गर्मी को लेकर लोगों को आगाह कर दिया था। यही वजह है कि कई शहरों का तापमान अभी से 40 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी और तेज धूप से बचने के लिए लोग अभी से उपाय करने लगे हैं।
अगर इस मौसम में अपने कपड़ों और खान-पान में बदलाव न किया जाए, तो ये शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इस मौसम में हमेशा हल्का खाना ही खाना चाहिए। इसके साथ ही भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। अगर आप बाहर ज्यादा जाते हैं, तो नियमित रूप से ऐसी ड्रिंक का सेवन जरूर करें, जो शरीर को ठंडक पहुंचाती हों। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मी के मौसम में काफी लाभ पहुंचाती हैं।
तरबूज का जूस
गर्मी के मौसम में आपको बाजार में तरबूज तो बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगे। इसका जूस बनाकर आप फ्रिज में रख सकती हैं। ठंडा-ठंडा तरबूज का जूस गर्मी के मौसम में आपको जरूर राहत दिलाएगा।
आम पना
तेज धूप और लू से बचने के लिए आप आम पना पी सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है। इसे बनाकर आप एक-दो दिन फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं। ठंडा आम पना पीने में काफी टेस्टी लगता है।
बेल का शरबत
लू-लपट वाले मौसम में बेल बाजार में मिलने लगते हैं। ऐसे में आप इसका शरबत बनाकर पी सकते हैं। बाहर से आने के बाद यदि आप ये शरबत पिएंगे, तो आपके शरीर को काफी राहत मिलेगी।
संतरे का जूस
भले ही इस मौसम में संतरे ज्यादा नहीं मिलते, लेकिन अगर आप इसका जूस बनाकर पिएंगे, तो आपको काफी राहत मिलेगी। गर्मी के इस मौसम में ठंडा संतरे का जूस आपको राहत पहुंचाएगा।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर |

Tags:    

Similar News