Monsoon में कई रोगों से बचने के लिए यह फल ज़रूर करे सेवन

Update: 2024-07-14 12:18 GMT
Health Care: बारिश के मौसम में वायरल इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम और कई तरह की बीमारियां फैलने लगती है। इसके अलावा, इस मौसम में इम्यूनिटी भी काफी कमजोर हो जाती है। इसलिए आपको इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।इस मौसम में फलों का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस सीजन में कई ऐसे फल बाजार में आते हैं, जो सेहत के लिए बेहद चमत्कारी साबित हो सकते है। इनमें से एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर ‘नाशपाती’ (
Pears
) है। यह फल पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-C , पोटैशियम, फोलेट, कॉपर, मैंगनीज पर्याप्त होते हैं।
जानिए नाशपाती खाने के फायदे
यह आपको कई बीमारियों से बचाती हैं। तो ऐसे में आइए जानें नाशपाती खाने के क्या फायदे हैं।
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, बारिश के मौसम में नाशपाती खाने से Immunity स्ट्रांग होती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी काफी होता है, जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता देता है।
नाशपाती खाने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है। इसमें भारी मात्रा में फाइबर काफी मात्रा में होता है। नाशपाती पेट की समस्याएं जैसे गैस और कब्जी के लिए रामबाण इलाज है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नाशपाती डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंथोसायनिन पर्याप्त होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करता है। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसे खाने से रक्त शर्करा का स्तर सामान्य रहता है।
शरीर में आयरन की कमी है तो आपको नाशपाती का सेवन जरूर करना चाहिए। नाशपाती में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे हीमोग्लोबिन का लेवल ठीक होता है। एनीमिया से पीड़िता व्यक्ति को नाशपाती अच्छी मात्रा में खानी चाहिए।
नाशपाती कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें उच्च मात्रा में प्रोसायनिडिन होता है, जो Antioxidants का काम करता है। नाशपाती खाने से दिल से जुड़ी समस्या कम होती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का भी काम करती है। इस फल के छिलके में क्वेरसेटिन उच्च मात्रा में पाया जाता है। जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
Tags:    

Similar News

-->