लिवर में गंदगी जमा होने पर दिखाई देते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे पहचान करें

इससे पैरों में एक विशेष तरल पदार्थ जमा होने लगता है जिससे पैरों में सूजन आ सकती है। हालांकि, इस सूजन में कोई दर्द नहीं होता है।

Update: 2022-08-12 10:00 GMT

शरीर के सभी अंगों का अपना एक अलग ही महत्व है और इन्हीं अंगों का सही तरह से काम करना बेहद जरूरी है। इन्हीं अंगों में से एक है लिवर। आमतौर पर, लोग अपने लिवर पर बेहद कम ध्यान देते हैं, जबकि यह शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। शरीर में सबसे ज्यादा काम करने के लिए लिवर जिम्मेदार होता है और यह 24 घंटे अपना काम करता रहता है।


लिवर हमारे शरीर में वसा को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा, लिवर हमारे शरीर में मौजूद गंदगी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन लगातार विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के कारण लिवर पर भी इसका असर पड़ता है। जब लिवर सही तरह से काम नहीं कर पाता है, तो ऐसे में शरीर में मौजूद गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है और वह लिवर में ही जमा होने लगती है। हालांकि, इस स्थिति में आपका शरीर खुद ही इस बात के संकेत देता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं-

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना
अगर आपको पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होता है, यानि आपके लिवर के आसपास दर्द महसूस होता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि लिवर में गंदगी है। इस गंदगी को बाहर निकालना बहुत जरूरी होता है। वैसे आमतौर पर यह दर्द ज्यादा नहीं होता लेकिन कई बार तेज दर्द भी हो सकता है। लिवर हमारे शरीर से गंदगी और विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। ऐसे में अगर लिवर में कोई समस्या हो जाती है तो शरीर से जुड़े ये सभी जरूरी काम रुक जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम लिवर का ख्याल रखें।

ब्लड प्रेशर बढ़ जाना
अगर लिवर में किसी भी तरह की समस्या होती है या फिर उसमें गंदगी जमा हो जाती है, तो ऐसे में लिवर खुद ही उसे ठीक करने की कोशिश करता है। लेकिन अगर समस्या ज्यादा हद तक बढ़ जाती है तो इससे आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। इससे पैरों में एक विशेष तरल पदार्थ जमा होने लगता है जिससे पैरों में सूजन आ सकती है। हालांकि, इस सूजन में कोई दर्द नहीं होता है।

Similar News