Teachers Day 2025:हर साल 5 सितंबर को मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस हमें अपने प्यारे शिक्षकों को ख़ास महसूस कराने का ये ख़ास मौका देता है। अगर आप इस बार अपने पसंदीदा शिक्षक के लिए दिल से कुछ अलग और ख़ास करना चाहते हैं, तो घर पर बना एक स्वादिष्ट और सेहतमंद केक उनके लिए सबसे प्यारा तोहफ़ा हो सकता है।
ख़ास बात यह है कि आप इस केक को बिना अंडे और बिना ओवन के भी बेहद आसानी से बना सकते हैं। तो आइए स्टेप बाई स्टेप जानते हैं ऐसा मुलायम और स्पंजी केक बनाने की रेसिपी, जिसे आप बिना अंडे, बिना ओवन और बिना किसी झंझट के आसानी से बना सकते हैं।
शिक्षक दिवस स्पेशल केक बनाने की आसान रेसिपी:
1. शिक्षक दिवस पर बिना अंडे, बिना ओवन वाला ख़ास स्वादिष्ट और सेहतमंद केक बनाने के लिए, सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसे हल्के तेल से ग्रीस कर लें, यानी चिकना कर लें ताकि केक चिपके नहीं। अब एक बड़ा पैन लें, जिसमें छोटा पैन आसानी से आ सके। दोनों पैन को एक तरफ रख दें।
2. इसके बाद एक बर्तन में मैदा और बेकिंग पाउडर को अच्छी तरह मिला लें। आप चाहें तो इसे छान भी सकते हैं ताकि घोल चिकना हो जाए।
3. अब एक अलग कटोरे में दही लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाएँ। इसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। थोड़ी ही देर में इसमें झाग बनने लगेंगे, जिससे केक नरम हो जाएगा।
4. इसके बाद, एक बड़े कटोरे में चीनी और तेल डालकर अच्छी तरह फेंटें जब तक यह हल्का और क्रीमी न हो जाए। अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ, फिर इसमें वनीला एसेंस डालें।
5. अब इस गीले मिश्रण में धीरे-धीरे मैदे का घोल डालें और धीरे-धीरे मिलाएँ। ध्यान रखें कि घोल चिकना होना चाहिए, लेकिन ज़्यादा न फेंटें। ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं।
6. तैयार घोल को एक छोटे, चिकने बर्तन में डालें और ऊपर से थोड़ा थपथपाएँ ताकि घोल जम जाए। अब इस बर्तन को एक बड़े बर्तन में रखें। बड़े बर्तन को मध्यम आँच पर रखें, 5 मिनट बाद बर्तन में थोड़ा पानी डालें ताकि यह स्टीमर की तरह काम करे।
7. अब आखिर में पैन को ढककर केक को 40-50 मिनट तक पकाएँ। हर 15 मिनट बाद पैन में थोड़ा और पानी डालें ताकि भाप बनती रहे। 40 मिनट बाद टूथपिक डालकर चेक करें, अगर वह साफ़ निकले तो केक तैयार है।
8. केक के ठंडा होने पर आप उसे चॉकलेट सिरप, टूटी-फ्रूटी, ड्राई फ्रूट्स या क्रीम से सजा सकते हैं। चाहें तो बच्चों के लिए व्हीप्ड क्रीम और रंग-बिरंगे स्प्रिंकल्स का इस्तेमाल करें।
Tags: