Tamatar Sabji: मटर, मेथी, पालक खाकर बोर हो गए हैं तो आज बनाएं टमाटर की सब्जी
Tamatar Sabji: मटर, मेथी, पालक जैसी सब्जियों को खूब खाया जाता है। ये सब्जियां खानी भी चाहिए क्योंकि इससे शरीर को खूब फायदा मिलता है। हालांकि, बार-बार इन्हें खाकर बोरियत हो सकती है। ऐसे में कुछ अलग खाने का मन कर रहा है तो आप टमाटर की टेस्टी सब्जी बना सकते हैं। ये सब्जी फटाफट बनकर तैयार हो जाती है। और रोटी-पराठे के साथ इसका स्वाद बहुत ज्यादा अच्छा लगता।
टमाटर सब्जी बनाने के लिए आपको चाहिए...
5 टमाटर
2 बारीक कटी हरी मिर्ची
1 बारीक कटा प्याज
2 चम्मच तेल
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी
आधा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 चुटकी हींग
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धो ले। फिर अब छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब एक कड़ाई में तेल डालकर गरम करे और जीरा-हींग डाले। इसे तड़कने के बाद हरी मिर्ची, प्याज डालकर थोडी देर पकाएं। जब ये अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें टमाटर डाल दे। जब टमाटर गल जाएं तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डालें और अच्छे से पकाएं। अब हरा धनिया से गार्निश करें और रोटी-पराठे के साथ सर्व करें।