Skin Care: उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा का ढीला होना आम बात हो जाता है और त्वचा लटकने लगती है। इसके कारण हमारा चेहरा और भी खराब नजर आने लगता है। ऐसे में जरूरी हैं कि त्वचा का अच्छे से ख्याल रखा जाए ताकि इसका खोया हुआ निखार पाया जा सकें। आप चाहें तो घर बैठे ही आसानी से त्वचा में कसाव ला सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ स्किन टाइटनिंग मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो स्किन को आकर्षक बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन मास्क के बारे में|
मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क-
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर के ढीली त्वचा का उपचार किया जा सकता है। यह त्वचा से डेड स्किन निकालने के साथ-साथ गहराई से उसकी सफाई करती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्किन टाइट करने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं। इसके बाद 15 मिनट तक इंतजार करें और फिर अंत में साफ पानी से त्वचा धो लें।
केला फेस मास्क-
बढ़ती उम्र के प्रभाव के कारण भी त्वचा ढीली पड़ने लगती है। ऐसी स्थिति में बनाना मास्क लाभकारी साबित हो सकता है। केला एंटी एजिंग गुण से समृद्ध होता है, जो त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों को धीमा कर सकता है। इसके अलावा, केले में विटामिन-सी भी मौजूद होता है, जो स्किन टाइट रखने में मदद कर सकता है। ढीली त्वचा का उपचार करने के लिए एक पके केले को अच्छी तरह मैश कर लें। फिर उसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
कॉफी फेस मास्क-
कॉफी में कैफीन होता है जो कि एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में त्वचा की कोशिकाओं को UV रेडिएशन के प्रभाव से बचाने में मदद करता है। यह स्किन से डलनेस और फाइन लाइन्स को मिटाता है। फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच कोको और 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। फिर इसे 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। अच्छी तरह सूख जाने के बाद इसे मलकर धो लें।
यह मास्क चेहरे से डेड स्किन को हटाता है और त्वचा को नया करता है। यह कोशिकाओं को मुक्त कण क्षति से बचाता है और त्वचा की लोच को बनाए रखने में मदद करता है। इस पैक को बनाने के लिए पपीते का एक बड़ा हिस्सा लें। उसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें। आप इस मास्क को रोज लगा सकती हैं।
Tags: