Skin care: कॉफी लगाने के लिए अपनाएं ये तरीके, चेहरे पर नहीं आएगी रेडनेस
Skin care: एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर कॉफी को लगाने से स्किन को एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं। स्किन केयर में कॉफी लगाने से जमी डेड स्किन सेल्स को हटा सकते हैं, जिससे साफ-निखरी रंगत पाने में मदद मिलती है। चेहरे पर इसका इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर किया जा सकता है। यहां हम कॉफी को चेहरे पर लगाने के कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे स्किन पर रेडनेस नहीं आएगी और त्वचा भी निखर जाएगी।
मुल्तानी मिट्टी और कॉफी का फेस पैक:
- 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसी कॉफी पाउडर
1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1-2 बड़े चम्मच दूध या पानी
- गुलाब जल की कुछ बूंदें
कैसे बनाएं:
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरे में कॉफी पाउडर और मुल्तानी मिट्टी को मिलाएं। फिर एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए दूध या पानी मिलाएं। कुछ बूंदे गुलाब जल की मिलाएं। स्मूद पेस्ट तैयार करने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए फेस पैक को लगा रहने दें और फिर धोएं।
कॉफी पाउडर और दही का फेस पैक:
1 बड़ा चम्मच पीसा कॉफी पाउडर
1 से 2 बड़ा चम्मच दही
1/2 चम्मच मलाई
इस फेस पैक को बनाने के लिए गाढ़ा तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर धीरे से लगाएं और लगभग 20 मिनट तक सूखने दें। फिर साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें।