छत्तीसगढ़

गोबरा नवापारा में आधी रात चक्काजाम, रेत लोड हाईवा को ग्रामीणों ने रोका

Nilmani Pal
31 May 2025 10:17 AM IST
गोबरा नवापारा में आधी रात चक्काजाम, रेत लोड हाईवा को ग्रामीणों ने रोका
x

राजिम। गोबरा नवापारा के नगरवासी अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कोई कार्यवाही नहीं होते देखकर एक बार फिर नाराज हो गए। नाराज नगरवासियों ने नगरपालिका के सामने रेत से भरी हाइवा वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि नगर के बीचो बीच से तेज रफ्तार में रेत से भरी हाइवा वाहन बेधड़क निकल रही है। तेज रफ्तार रेत से भरी वाहनों के कारण इस मार्ग पर कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं जिसमें दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है।

इसके पहले भी कई बार नगरवासी प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही इन वाहनों पर नहीं की गई है। सूचना मिलने पर गोबरा नवापारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और खनिज विभाग से बात कर सभी वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने में ले जाकर खड़ा कियाहै। साथ ही नगरवासियों के साथ मिलकर इन तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने कोई ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया है।


Next Story
null