Recipe : यहां बात सिर्फ मूली, गाजर या आलू के अचार की नहीं है, बल्कि भारत में मिलने वाले सभी अचार के बारे में है। आजकल तरह-तरह के अचार भारत में खाए जाने लगे हैं। उनमें से एक की रेसिपी हम आपके साथ साझा करने वाले हैं और वो है अदरक, नींबू का अचार। इसे आप कुछ ही देर में तैयार कर सकते हैं।
सामग्रीIngredients:
नींबू-8
हरी मिर्च- 100 ग्राम
अदरक- 50 ग्राम
अचार का मसाला- 2 चम्मच
अजवाइन-1 चम्मच
कलौंजी-1 चम्मच
हल्दी पाउडर-1 चम्मच
कश्मीरी मिर्च-1 चम्मच
हींग- आधा छोटा चम्मच
नमक- 2 बड़े चम्मच
काला नमक- 1 चम्मच
नींबू का रस- 2 चम्मच
Step 1 :
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें। फिर नींबू,अदरक और मिर्च को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।
Step 2 :
अब अदरक के छिलके उतारें। साथ ही, हरी मिर्च, अदरक और नींबू को अपने हिसाब से काट लें।
Step 3 :
अब एक कांच के बर्तन में कटे हुए नींबू, मिर्च और अदरक को डालें।
Step 4 :
फिर उसमें सभी मसालों को डालकर चलाएं। बस आपका खट्टा,चटपटा नींबू, अदरक और मिर्च का अचार तैयार है।