Recipe: फैट घटाना हो या बीपी कंट्रोल करना हो, सत्तू का सेवन है फायदेमंद, इसकी बर्फी भी स्वाद में कम नहीं

Update: 2025-05-15 01:05 GMT
Recipe: यह रेडी-टू-ईट स्नैक में से एक है। आप इस रेसिपी को उस समय ट्राई कर सकते हैं जब आपके पास समय हो। इसे प्रोटीन बार के नाम से भी जाना जाता है। इसे गरमा-गरम या ठंडा होने के बाद परोसा जा सकता है। आप चाहें तो शाम के वक्त चाय या कॉफी के साथ इसे इवनिंग स्नैक के रूप में ले सकते हैं। इसके अलावा दिन में जब भी कमजोरी महसूस हो इसका सेवन करें।
सामग्री (Ingredients)
200 ग्राम चना दाल
120 ग्राम घी
120 ग्राम शुगर पाउडर
कटे हुए बादम के टुकड़े
केसर
इलायची पाउडर
- एक बाउल में साफ चना दाल लें और उसे मध्यम आंच पर हल्का भून लें। इसे तब तक भूनना है, जब तक यह गोल्डन ब्राउन ना हो जाए और इसमें से भीनी-भीनी खुशबू ना आए।
- अब इसे ठंडा होने दें। रोस्टेड चना दाल या भूनी हुई चना दाल को ठंडा होने के बाद मिक्सर जार में लें और इसे पीसकर इसका बारीक पाउडर बना लें। सत्तू का आटा तैयार है।
- बारीक पिसी चना दाल के पाउडर या सत्तू को एक बाउल में लें। उसमें शुगर पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह से मिला ले। अब इसमें ऊपर से घी डालें और सारी सामग्री को मिला लें।
- मिश्रण को अच्छी तरह से आटे की तरह गूंथ लें। जब आपका डो पूरी तरह से तैयार हो जाए, इसे प्लेट में फैलाएं, प्लेट में फैलाने से पहले नीचे घी की एक परत चढ़ा दें।
- अब इसमें ऊपर से इलायची पाउडर डालें और कटे हुए बादाम के टुकड़े व केसर डालकर इसे सजाएं।
- बर्फी को 30 मिनट के लिए ठंडा होने दें और इसे चौकोर आकृति में काटकर परोसें। आप इसे चाहे तो किसी भी मनपसंद आकृति में काटकर सर्व कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News