Recipe : बथुआ का रायता की रेसिपी, सर्दियों के लिए है बेस्ट, स्वाद-पोषण से भरपूर
Recipe : सर्दियों में गर्मागर्म सूप पीने का मजा ही कुछ और है। अगर आप टेस्ट के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी फोकस करना चाहते हैं, तो आप पालक का सूप बनाकर पी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक का सूप बनाने के लिए 2 कप धुली और कटी हुई पालक, एक छोटा बारीक कटा हुआ प्याज, 4 कटी हुई लहसुन की कलियां, एक कद्दूकस किया हुआ अदरक का छोटा टुकड़ा, एक छोटा कटा हुआ टमाटर, एक स्पून तेल, नमक, हाफ छोटा स्पून काली मिर्च पाउडर, एक स्पून नींबू और 2 कप पानी की जरूरत पड़ेगी।
पालक का सूप- सबसे पहले पैन में पानी एड कर इसे गर्म कर लीजिए। अब गर्म पानी में पालक के पत्तों को डालकर लगभग 2-4 मिनट तक बॉइल कर लीजिए। अब एक कटोरे में ठंडा पानी निकालिए और फिर पालक के पत्तों को इस कटोरे में डाल दीजिए। इसके बाद आपको ठंडे हुए पालक के पत्तों को मिक्सर में डालना है। आपको पालक के पत्तों को अच्छी तरह से पीस लेना है।
बेहद आसान रेसिपी- अब एक पैन में तेल को गर्म कर लीजिए। इस पैन में लहसुन, अदरक और प्याज को हल्का गोल्डन होने तक भून लीजिए। आखिर में इस मिक्सचर में टमाटर को एड करके लगभग 2-4 मिनट तक पका लीजिए। अब आपको इस मिक्सचर में पालक की प्यूरी और पानी को भी मिला लेना है। सूप के टेस्ट को बढ़ाने के लिए नमक और काली मिर्च पाउडर एड करना न भूलें। आपको पालक के सूप को मीडियम फ्लेम पर लगभग 5-8 मिनट के लिए बॉइल करना है।
हेल्दी और टेस्टी सूप- जब पालक का सूप अच्छी तरह से पक जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। गर्मागर्म पालक के सूप में नींबू का रस मिलाएं और सर्व करें। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ये हेल्दी और टेस्टी सूप काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। इस सूप को पीने से आपके शरीर में गर्माहट बनी रहेगी। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर पालक का सूप थकान को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है।