Pranayama Benefits: आप दिन की शुरुआत ऊर्जावान और स्वस्थ तरीके से करना चाहते हैं, तो प्राणायाम और श्वास अभ्यास आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। ध्यान, योग और प्राणायाम मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए स्थायी तौर पर लाभदायक योग क्रिया है। इसके नियमित अभ्यास से वजन कम होता है, शरीर के अंग सुचारू रूप से क्रियान्वयन करते हैं और आंतरिक अंग भी स्वस्थ रहते हैं। हृदय स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। वहीं केवल प्राणायाम के अभ्यास मानसिक शांति और फोकस को तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और हृदय स्वास्थ्य सुधारने में भी मदद करते हैं।
अनुलोम-विलोमAnulom-Vilom-
इसे नाड़ी शुद्धि प्राणायाम भी कहा जा सकता है। इसे श्वसन अभ्यास के लिए एक शांत स्थान पर सुखासन या पद्मासन में बैठकर दाएं हाथ के अंगूठे से दाहिनी नासिका बंद करें और बाईं नासिका से श्वास लें।
अब अनामिका और छोटी उंगली से बाईं नासिका बंद करें और दाहिनी नासिका से श्वास छोड़ें। यही प्रक्रिया उलटी दिशा में दोहराएं। इस प्रक्रिया को 5-10 मिनट तक करें।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम के फायदे Benefits of Anulom-Vilom Pranayama-
अनुलोम-विलोम का अभ्यास मानसिक तनाव को कम करता है। फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है। एकाग्रता और फोकस बढ़ाता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।
कपालभाति प्राणायामKapalabhati Pranayama-
कपालभाति प्राणायाम को शरीर को डीटॉक्स करने वाला अभ्यास कहा जा सकता है। इसके अभ्यास के लिए पद्मासन में बैठकर कमर सीधी रखें। फिर गहरी सांस लें और फिर पेट को अंदर खींचते हुए तेज़ी से सांस बाहर छोड़ें। यह प्रक्रिया लगातार करते रहें। इसे 5-10 मिनट तक करें।
कपालभाति के लाभBenefits of Kapalabhati-
शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालता है।
पेट और डायजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है।
चेहरे की चमक बढ़ाता है।
वजन घटाने में मदद करता है।
भस्त्रिका प्राणायामBhastrika Pranayama-
ऊर्जा देने वाले इस श्वास अभ्यास के लिए रीढ़ सीधी करके बैठें। गहरी सांस लेते हुए जोर से सांस बाहर निकालें। यह प्रक्रिया तेजी से करें, लेकिन बहुत अधिक बल न लगाएं। इसे 2-5 मिनट तक करें।
भस्त्रिका प्राणायाम के लाभBenefits of Bhastrika Pranayama-
भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास फेफड़ों की शक्ति बढ़ाता है। ऑक्सीजन लेवल सुधारता है। आलस और सुस्ती दूर करता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
Tags: