मोटापे को कम और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में मददगार है पावर योगा

Update: 2023-07-02 15:08 GMT
पावर योगा साधारण योगा से थोड़ा अलग है। दरहसल इस योग में एथलेटिक क्रिया का प्रयोग किया जाता है। इसमें मुख्यतः सांसों की गति बढ़ने से ज्यादा शरीर के लचीलेपन पर जोर रहता है। यह योग सभी के लिए एक जैसा नहीं है। पावर योगा में हर व्यक्ति के शरीर के अनुसार विभिन्न प्रकार के व्यायाम को किया जाता है। लेकिन हां पावर योगा हमेशा कुशल योग शिक्षक के निरिक्षण में ही करना चाहिए। आइये जानते है इसके फायदों को विस्तार से:-
मोटापे को कम करता है
पावर योग करने से आपके मसल्स में तो मजबूती आती ही है, साथ-साथ आपके शरीर में जमी चर्बी भी कम होती है। कई अन्य योग में आसान और सांस की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जाता है लेकिन पावर योग में होने वाली क्रियाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। पावर योग आपके शरीर की कैलोरी को कम करने में आपकी सहायता करता है।
शरीर को संतुलित रखे
पावर योगा करने से शरीर से अतिरिक्त पसीना निकलता है। जिसके चलते शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इस वजह से आपका शरीर संतुलित होता हैं नतीजन तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये
पावर योगा आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसे करने से शरीर में खून का संचार बढ़ता हैं। जिसके चलते आपका प्रतिरोधक तंत्र अनेक बीमारियो जैसे- दमा, मधुमेह आदि को जड़ से मिटा देता है।
तनाव को दूर रखता है
पावर योगा को करने से आपका तनाव का स्तर कम होता है। शरीर से अतिरिक्त पसीने के निकलने से शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं जिससे आपका शरीर संतुलित हो जाता हैं और एकाग्रता बढ जाती है।
अन्य फायदे इन्हे भी जाने
- यह आपको काफी कम समय में फिट बना देता है।
- तनाव और अवसाद को दूर करने के लिए पावर योगा सहायक है।
- इसे करते वक्त पसीना आता है और शरीर से सारी गंदगी बाहर निकलती है।
- इससे शरीर का लचीनापन बढता है और मोटापा की समस्या से निजाद मिलती है।
- पावर योगा को रोजाना करने से रक्त का संचार बढता है और शरीर संतुलित बनता है।
Tags:    

Similar News

-->