Pineapple Chutney: आज हम आपको बताते हैं पाइनएप्पल चटनी के बारे में। इसका खट्टा-मीठा स्वाद आपका दिल चुरा लेगा। इसे बनाना काफी आसान है। खाने की थाली में अगर चटनी हो तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। साइड डिश होकर भी चटनी स्वाद के मामले में दाल और सब्जियों से भारी पड़ती है। आपने धनिया, पुदीना, इमली, टमाटर की चटनी तो खूब खाई होगी, लेकिन इस बार अनानास की चटनी आजमाकर देखिए।
सामग्री (Ingredients)
1 कप नारियल
2 कप पका अनानास
2 हरी मिर्च
2 इंच का टुकड़ा अदरक
स्वादानुसार नमक
1/2 कप पानी
2 सूखी लाल मिर्च
1 टी स्पून सरसों के बीज
1 कप दही
1 टेबल स्पून तेल
1/2 टी स्पून सरसों के दाने
2 साबुत लाल मिर्च
एक गुच्छा कढ़ी पत्ता
- अनानास को हरी मिर्च, अदरक, नमक और आधा कप पानी के साथ पकाएं।
- जब तक अनानास नरम और बनावट में मुलायम न हो जाए, तब तक इसे पकाते रहें।
- इसके बाद अदरक को बाहर निकाल लें। नारियल और लाल मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें।
- फिर क्रश सरसों के बीज इसमें एड करें। इन्हें पके अनानास के साथ मिलाएं। इसे उबलने दें।
- फिर आंच से उतार लें। दही को अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें.
- दूसरी तरफ एक पैन में तेल गरम करें और साबुत सरसों के दाने डालें और चटकने दें।
- इसमें लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डालें। पके हुए अनानास के ऊपर इस तड़के को डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।