Monsoon Skin Care Tips: मानसून में अपनी त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी

Update: 2025-07-23 06:38 GMT
Monsoon Skin Care Tips: दरअसल, इस मौसम में हवा में नमी बढ़ने के कारण पसीना आना, चिपचिपाहट, फंगल इन्फेक्शन, मुंहासे और त्वचा की एलर्जी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए कुछ खास सावधानियां बरतना ज़रूरी है। इसी के चलते हम आपको बारिश में त्वचा की देखभाल के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। इन टिप्स को ध्यान में रखकर आप काफी सहज रहेंगे और किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
चेहरे को दिन में दो बार करें साफ:
बारिश के मौसम में स्किन काफी चिपचिपाने लगती है। इसलिए इसे दिन में कम से कम दो बार साफ करें। यदि ज्यादा चिपचिपापन लग रहा है तब तो आप सुबह और शाम के अलावा भी फेसवॉश कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर जमा गंदगी भी साफ हो जाएगी। इसके लिए किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
सही मॉइस्चराइजर है जरूरी:
बारिश के मौसम में यदि आप नहीं चाहते कि आपकी त्वचा पर किसी तरह की कोई दिक्कत आए तो सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। ये मॉइस्चराइजर ऐसा होना चाहिए, जो त्वचा के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करे। ऐसा इसलिए क्योंकि ह्यूमिडिटी के कारण त्वचा पहले से ही ऑयली हो जाती है। ऐसे में ऑयल-फ्री, जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि स्किन को हाइड्रेशन मिले बिना पोर्स ब्लॉक हुए।
सनस्क्रीन भी जरूरी है:
लोगों को लगता है कि बारिश के मौसम में तो ज्यादा धूप भी नहीं होती। ऐसे में सनस्क्रीन न भी इस्तेमाल करें तो क्या ही फर्क पड़ता है। जबकि ऐसा नहीं है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर मौसम में जरूरी होता है। इस मौसम में भी कम से कम 40 एसपीएफ की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब:
बारिश के मौसम में भी गर्मी में दो बार चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करते समय ध्यान रखें ये आपके स्किन टाइप का ही हो। यदि स्किन टाइप का ध्यान रखकर आप स्क्रब नहीं करेंगे तो इससे आपकी त्वचा ही डैमेज होगी।
इस मौसम में उमस काफी ज्यादा हो जाती है, जिस कारण स्किन के पोर्स भी अपने आप बंद होने लगते हैं। ऐसे में यदि आप हैवी मेकअप करेंगे तो इससे पोर्स और भी ज्यादा बंद हो जाएंगे और फिर मुंहासों जैसी दिक्कत होने लगेगी।
फंगल इंफेक्शन से ऐसे बचें:
शरीर के जिन हिस्सों पर ज्यादा पसीना आता है, वहां बारिश के मौसम में शरीर के ऐसे हिस्सों में फंगल इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में इन हिस्सों को सूखा और साफ रखें। कॉटन कपड़े पहनें और पाउडर का इस्तेमाल करें।
Tags:    

Similar News