Lifestyle: चेहरे के दाग-धब्बे नहीं जा रहे, नारियल के तेल में मिलाकर लगायें यह चीजें

"बस इन बताई हुई चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं"

Update: 2025-02-08 03:15 GMT

लाइफस्टाइल: नारियल के तेल का सीधा इस्तेमाल चेहरे पर करने के लिए मना किया जाता है। क्योंकि इसमे मौजूद फैट्स स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं और अंदर तक नहीं पहुंचते। लेकिन अगर नारियल के तेल को कैरियर ऑयल की तरह इस्तेमाल किया जाए। तो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे काफी ज्यादा खराब दिखते हैं। अक्सर इन्हें छिपाने के लिए लोग मेकअप का सहारा लेते हैं। लेकिन घर में ही बहुत असरदार तरीके से इन धब्बों को खत्म किया जा सकता है। बस इन बताई हुई चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

पिग्मेंटेशन खत्म करने वाला सीरम कैसे बनाएं: पिग्मेंटेशन और चेहरे पर काले-भूरे धब्बे दिख रहे हैं तो इन धब्बो को खत्म करने के लिए इन चार चीजों की जरूरत होगी। जिसकी मदद से सीरम बनाकर चेहरे पर लगाएं। लगातार इस सीरम का इस्तेमाल कुछ महीनों तक करने के बाद चेहरे के धब्बे हटा देगा।

कैसे बनाएं सीरम

सीरम बनाने के लिए चार चीजों को लें।

2 विटामिन ई कैप्सूल

2 चम्मच एलोवेरा जेल

आधा चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच नारियल का तेल

एक चम्मच नारियल के तेल में इन सारी चीजों को तय मात्रा में मिलाएं। फिर दाग-धब्बे वाली जगह पर इस सीरम को लगाएं। दिन में दो से तीन बार धब्बे वाली जगह ये सीरम लगाएं। कुछ ही दिनों में धब्बों की रंगत हल्की पड़ने लगेगी और दाग हल्के हो जाएंगे। नारियल का तेल स्किन को मॉइश्चराइज करता है। वहीं एलोवेरा जेल स्किन टाइटनिंग का काम करता है और नए सेल्स को बनाने में मदद करता है। विटामिन ई से कोलेजन बनते हैं और स्किन को जरूरी पोषण मिलता है।

Tags:    

Similar News

-->