Kashmiri Halwa: इस मीठी डिश से करें मेहमानों का मुंह मीठा

Update: 2025-07-11 03:06 GMT
Kashmiri Halwa: यह स्वीट न केवल स्वादिष्ट है बल्कि बनाने में भी आसान है। आप इसे पराठे, पूरी या रोटी के साथ चुन सकते हैं। इसके साथ दावत का अलग ही मजा होगा। आप यूं तो घर में अलग-अलग चीजों के हलवे खाते रहते हैं, लेकिन इस बार कश्मीरी हलवा बनाकर देखें। इसे जो भी खाएगा वह उंगलिया चाटता रह जाएगा। वैसे तो इसका मजा कभी भी लिया जा सकता है, लेकिन खास अवसरों पर यह अलग ही रौनक ला देगा।
सामग्री (Ingredients)
1 कप ओट्स
1/2 कप चीनी
2 कप दूध
4 टी स्पून देसी घी
1 टी स्पून हरी इलायची पाउडर
केसर
काजू, बादाम और किशमिश
- एक नॉनस्टिक पैन में 2-3 छोटे चम्मच घी डालें और ओट्स को धीमी आंच पर रंग बदलने तक फ्राई करें।
- एक पैन में दूध और चीनी को उबाल आने तक पकाएं।
- एक बार जब दूध पूरी तरह उबल जाए तो इसमें फ्राई किया हुआ ओट्स डालें और लगातार चलाएं।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और बचा हुआ घी डालें।
- इसमें अब केसर डालें। इसे तब तक चलाएं जब तक कि किनारों में इसका फर्क न दिखाई देने लगे।
- आंच से उतार लें और इसे फ्राइड काजू और किशमिश से गार्निश करें। गरमागरम सर्व करें।
Tags:    

Similar News