Jaggery Recipe:गुड़ के साथ तैयार करें ये 3 स्वादिष्ट रेसिपी, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Update: 2025-03-18 04:16 GMT
Jaggery Recipe: गुड़ आयरन, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को ताकत और एनर्जी प्रदान करता है। इस लेख में आपको गुड़ से तैयार की जाने वाली तीन स्वादिष्ट रेसिपी बता रहे हैं, जो आपके घर में हर किसी को पसंद आ सकता है। आइए जानते हैं गुड़ से बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी-
गुड़ की खीर कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
चावल – 1 कप
दूध – 1 लीटर
गुड़ – ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
घी – 1 चम्मच
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
काजू, बादाम, किशमिश – गार्निशिंग के लिए
खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें भीगे हुए चावल हल्का सा भून लें। इसके बाद दूध को उबालें और उसमें चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब चावल पूरी तरह से पक जाएं और दूध गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। थोड़ा ठंडा होने पर गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं (गर्म दूध में गुड़ डालने से दूध फट सकता है)। तैयार खीर में इलायची पाउडर और सूखे मेवे डालकर सजाएं। इसके बाद ठंडा या गरम परोसें।
Tags:    

Similar News