लाइफस्टाइल:  मेकअप में आईशैडो की ताकत को कमतर नहीं समझें। गोल्ड, ब्राऊन, बेज और इसी तरह के अन्य कलर आपकी आंखों को फ्लैशलाइट की तरह चमका सकते हैं। इससे आंखें बड़ी और ज्यादा फ्रेश दिखाई देती हैं। ये कलर खासकर इंडियन स्किन के लिए आइडियल हैं क्योंकि हमारे अंडरटोन येलो हैं। कोई भी गोल्ड और ब्राऊन कलर सूट करेगा। आंखों के ठीक बीच में लाईट गोल्ड और ब्राऊन यूज करें और क्रीज पर डार्क शेड लगाएं। फिनिशिंग टच देने के लिए ब्लैक मस्कारा जरूर लगाएं। अगर आपके लिप्स पतले हैं तो लिपस्टिक में ब्राइट शेड यूज करें। पतले लिप्स पर हल्का रंग इन्हें और ज्यादा पतला दिखाएगा इसलिए आपको कलर एड करना ही पडेगा।
बोल्ड शेड्स चुनें लेकिन डार्क नहीं। कोरल और वाइब्रेंट रेड्स पर जाएं। ब्राइट रेड और कोरल इंडियन स्किन टोन पर बेहद आकर्षक लगते हैं। इनसे आपके लिप्स पॉप्ड-अप दिखाई देंगे। लुक कम्प्लीट करने के लिए लोअर लिप के बीच में और अपर लिप के क्यूपिड्स बो के ठीक पास ग्लॉस लगाएं। अगर आपको ग्लॉस पसंद नहीं हैं तो क्रीमी और सैटिन फिनिश के लिप कलर यूज करें। इससे आपके लिप्स जूसी लुक देंगे।
Tags: