Home Tips: सेब खरीदते समय इन बातो का रखे ध्यान, रहेगा एकदम परफेक्ट

Update: 2024-08-01 09:25 GMT
Home tips घरेलू सुझाव: बचपन से ही आपने एक कहावत सुनी होगी कि 'रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहते हैं'। सेहत के लिए सेब के फायदों को देखते हुए डॉक्टर भी व्यक्ति को रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में मौजूद फाइबर और विटामिन की भरपूर मात्रा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है और कई बीमारियों से बचाती है। सेहत के लिए इतने फायदेमंद होने के बावजूद भी कई बार महिलाएं बाजार से बेस्वाद और खराब सेब खरीद लाती हैं। जिससे मूड और पैसे दोनों खराब हो जाते हैं। अगर आप भी ताजे और रसीले सेब की पहचान करना नहीं जानती हैं तो इन आसान किचन टिप्स को अपनाकर अपनी उलझन दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं रसीले सेब की पहचान कैसे करें।
सेब का वजन-
सेब खरीदते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि वजनदार सेब अंदर से ज्यादातर खराब निकलते हैं। मार्केट से हमेशा हल्के और normal size के सेब ही खरीदें।
सेब को छूकर करें पहचान-
आप सेब को छूकर भी पता कर सकते हैं कि वो अच्छा है या नहीं। दरअसल, लाल रंग की धारियों वाला सेब स्वाद में हमेशा मीठा और और जूसी होता है। लेकिन अगर सेब पर हल्के दाग हैं तो इस तरह के सेब खरीदने से बचें।
सेब का रंग-
अच्छे सेब की पहचान उसका रंग देखकर भी की जा सकती है। अच्छे और मीठे सेब का रंग पूरी तरह लाल नहीं होता जबकि हल्का लाल और हरा मिक्स होता है। वहीं, अगर आप हरे रंग के सेब खरीद रहे हैं, तो आप ज्यादा हरे सेब न खरीदें क्योंकि ये कच्चे और खट्टे निकल सकते हैं।
खूशबू से भी चलेगा पता
सेब मीठा होगा या नहीं ये आप उसकी खुशबू को चेक करके भी पता लगा सकते हैं। बता दें, जो सेब मीठा होता है उसमें अलग ही मीठी खुशबू आती है। आप इसकी महक से ताजें और मीठे होने की पहचान कर सकते हैं। अगर आपको सेब से कोई महक नहीं आती है तो आप इसे दबाकर भी चेक कर सकते हैं, ऐसे सेब मीठे और रसीले होते हैं।
Tags:    

Similar News

-->