Healthy Heart Diet: दिल को सेहत के लिए हानिकारक है ये टेस्टी लगने वाली 5 चीज़े

Heart-Healthy Diet हमारे दिल की सेहत खराब होने का कारण वो टेस्टी फूड हैं जिन्हें खाने-पीने के हम शौकीन हैं। आंकड़ों की माने तो लगभग 4 लोगों में से 1 की मौत दिल की बीमारी की वजह से होती है। मरने वालों में युवा वर्ग भी शामिल है।

Update: 2021-08-30 09:53 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हमारा लाइफस्टाइल और हमारा खान-पान पूरी तरह बिगड़ गया है। संतुलित आहार के नाम पर हम तला-भुना और मसालेदार फूड खाने पर तवज्जों देते हैं। बॉडी की ओवरऑल हेल्थ के साथ ही दिल के लिए भी ऐसे फूड बेहद नुकसानदायक साबित होते हैं। ऐसे खान-पान की वजह से ही हमारे देश में दिल के मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आंकड़ों की माने तो लगभग 4 लोगों में से 1 की मौत दिल की बीमारी की वजह से होती है। मरने वालों में युवा वर्ग भी शामिल है। हमारे दिल की सेहत खराब होने का कारण वो टेस्टी फूड है जिन्हें खाने-पीने के हम शौकीन हैं। आइए जानते हैं ऐसे पांच फूड जो हमारे दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आइसक्रीम दिल की सेहत के लिए खतरा:
कुछ लोगों को गर्मी-सर्दी खाने के बाद आइसक्रीम खाने का शौक होता है, आइसक्रीम खाने की यह आदत आपको दिल का मरीज़ बना सकती है। हर इनसान के लिए कुल ढाई सौ से 300 मिलीग्राम तक कोलेस्ट्रोल का सेवन करना सही माना जाता है,जबकि आइसक्रीम में इससे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा और फैट्स होता हैं, जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
सोडा पीते हैं तो संभल जाइए:
अगर आप खाने के बाद या फिर बॉडी को कूल रखने के लिए सोडा का सेवन करते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लीजिए। सोडे में मौजूद शुगर आपका वजन बढ़ा सकती है। बढ़ा हुआ वजन दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।
बेक्ड फूड्स से करें परहेज़:
दिल को सेहतमंद रखने के लिए बेक्ड फूड जैसे ब्रेड, बन, बिस्कुट, कुकीज़, केक, आदि का कम सेवन करें। इनमें सैचुरेटेड फैट और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और पोषक तत्व न के बराबर होते हैं। इन सब के सेवन से आपको दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
फ्रेंच फ्राई बिगाड़ सकते हैं दिल की सेहत:
बर्गर से लेकर पिज्जा तक, जंक फूड का परफेक्ट कॉम्बो बनने वाले फ्रेंच फ्राइज देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। यह फूड जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही सेहत के लिए खतरनाक भी होते हैं। फ्रेंच फ्राइज को आलू से बनाया जाता है और इन्हें डीप फ्राई किया जाता है, जिससे उसमें खतरनाक रसायन बनने लगते हैं। ये सभी रसायन आर्टरीज को ब्लॉक कर सकते हैं।
मैदा से बनी चीज़ों से करें परहेज़:
मैदे से बनी हुई चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो आपके दिल की सेहत को खतरा हो सकता है। इनमें किसी भी प्रकार का कोई पोषक तत्व नहीं होता और यह आपका वज़न बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।


Tags:    

Similar News

-->