Health: वजन घटाने से लेकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने तक कई तरह से मखानों का इस्तेमाल किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर मखानों में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो न सिर्फ आपके स्वाद बल्कि आपकी सेहत का भी खास ख्याल रखता है। सेहत के लिए मखाने के फायदों को देखते हुए इन्हें सुपरफूड माना जाता है। मखाने का स्वाद पसंद करने वाले लोग इसे कई तरह से बनाकर खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग मखाने को घी में तलकर खाते हैं तो कुछ इसकी सब्जी और खीर बनाकर खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी सेहत और स्वाद का एक साथ दोगुना मजा लेना चाहते हैं तो इस तरह करें मखाने का सेवन।
मखाना ट्रेल मिक्स:
मखाना ट्रेल मिक्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले रोस्टेड मखाना को बादाम, अखरोट, किशमिश, और कद्दू के बीज के साथ मिलाते हुए एक प्रोटीन और एंटीऑक्डीटेंट रिच स्नैक्स तैयार करना है। जो आपकी दिमागी सेहत ही नहीं बल्कि आपके दिल की सेहत का भी खास ख्याल रखेगा।
दूध में डालने वाला मखाना पाउडर:
मखाना को मिक्सी में डालकर उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को गर्म दूध में शहद के साथ मिलाकर रात को सोने से ना सिर्फ अच्छी नींद आती है बल्कि व्यक्ति की हड्डियां मजबूत बनने के साथ शरीर को आराम मिलता है।
दूध, गुड और इलायची की मदद से तैयार की गई प्रोटीन रिच मखाना खीर, ना सिर्फ आपके स्वाद का ख्याल रखती है बल्कि आपकी हड्डियों और पाचन को मजबूत बनाकर आपकी ओवरऑल हेल्थ में सुधार करती है।
रोस्टेड मखाना:
घी में भूने मखाने खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। मखाने में मौजूद कैलोरी की कम मात्रा और प्रोटीन और फाइबर की अधिकता व्यक्ति के पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। जिससे व्यक्ति ओवरईटिंग करने से बच जाता है और आसानी से वेट लॉस कर पाता है। रोस्टेड मखाना बनाने के लिए सबसे पहले मखाना को घी में ड्राई रोस्ट करके उसमें काला नमक और काली मिर्च का पाउडर छिड़कें। आपका मजेदार रोस्टेड मखाना स्नैक्स बनकर तैयार है।
Tags: