Health : गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेज धूप, उमस और बढ़ता तापमान परेशानियां बढ़ा देता है। इस मौसम में शरीर की बाहरी त्वचा ही नहीं बल्कि अंदरूनी हिस्सा भी सीधे तौर पर प्रभावित होता है। गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहना भी जरूरी है, क्योंकि अगर शरीर तरोताजा रहेगा तो गर्मी से होने वाली समस्याओं जैसे डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक से भी बचा जा सकता है। आइए, जानते हैं गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए डाइट और दिनचर्या के बारे में, जिसे अपनाकर शरीर को अंदर और बाहर से फिट रखा जा सकता है। दरअसल, गर्मी के मौसम में कई तरह के फलों और सब्जियों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है, जो पौष्टिक आहार का आधार बन सकते हैं। इस मौसम में जामुन, तरबूज, टमाटर, खीरा और पत्तेदार साग समेत कई फलों और सब्जियों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
ये खाद्य पदार्थ न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करते हैं, बल्कि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को सही रखने का काम करते हैं। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का भी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सेवन करना चाहिए। गर्मी और उमस के कारण पसीना बढ़ सकता है, जिससे शरीर से जरूरी तरल पदार्थ जल्दी खत्म हो सकते हैं। इसके लिए दिनभर खूब पानी पीना चाहिए। इसके अलावा घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल रखें, ताकि इस मौसम में पानी की कमी न हो। साथ ही नारियल पानी, फ्लेवर्ड वाटर, फ्रेश जूस और छाछ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
इतना ही नहीं, गर्मी के मौसम में अपने खाने का सही चुनाव करें। इस मौसम में हल्का और तरोताजा खाना खाएं, जो न सिर्फ वजन को नियंत्रित रखेगा बल्कि शरीर को तरोताजा रखने में भी मदद करेगा।
इसके अलावा मीठे और मादक पेय पदार्थों के सेवन पर नियंत्रण रखें। इस मौसम में मादक पेय पदार्थों का सेवन बढ़ जाता है, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए संयम बरतना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि इन पेय पदार्थों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर पर बुरा असर डाल सकती है।
साथ ही, भीषण गर्मी से निपटने के लिए ठंडे रहने और गर्मी से बचने की सलाह दी जाती है। गर्मी से होने वाली थकावट और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए ठंडे और हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। अगर आप दिन में बाहर जाते हैं, तो धूप से बचने की कोशिश करें और शॉपिंग मॉल, लाइब्रेरी या सामुदायिक केंद्रों जैसी वातानुकूलित जगहों की तलाश करें।
इसके अलावा, इस मौसम में पर्याप्त आराम और अच्छी नींद भी बहुत ज़रूरी है। अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए आराम और नींद को प्राथमिकता देना ज़रूरी है।