Health: विटामिन डी की कमी को दूर करना है तो पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ये जूस

Update: 2025-06-13 01:10 GMT
Health: अगर आपने विटामिन डी की कमी को समय रहते दूर नहीं किया, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार बन सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी की कमी से छुटकारा पाने के लिए सिर्फ धूप में बैठना काफी नहीं है। इस जरूरी विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कैसे|
फायदेमंद साबित होगा संतरे का जूस:
क्या आप जानते हैं कि संतरे के जूस में विटामिन डी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है? हेल्थ एक्सपर्ट्स विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोगों को अक्सर फोर्टिफाइड संतरे का जूस पीने की सलाह देते हैं। संतरे के जूस में विटामिन डी के साथ-साथ विटामिन सी भी मौजूद होता है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है।
पिएं विटामिन डी से भरपूर मशरूम का सूप:
मशरूम आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन डी रिच मशरूम का सेवन करके आपको इस विटामिन की कमी से छुटकारा मिल सकता है। विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोगों को मशरूम का सूप पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से मशरूम का सूप पीना बेहद जरूरी है।
दूध में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप विटामिन डी की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको दूध को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। हर रोज एक से दो गिलास दूध पिएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपके शरीर में पैदा हुई विटामिन डी की कमी दूर हो जाएगी। इसके अलावा दूध आपकी मसल और बोन हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
Tags:    

Similar News