Health Care: ऐसा सुपरफूड्स जो अंग-अंग में भर देगा ताकत

Update: 2024-07-24 16:04 GMT
हेल्थ केयर Health Care: अधिक वेट लॉस करने के बाद अक्सर लोग शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं और जो लोग केवल डाइटिंग से वजन कम करते हैं, उनमें ऊर्जा की कमी भी देखी जा सकती है। ऐसा होना स्वाभाविक है, जब बहुत ज्यादा लो कैलोरी डाइट लेते हैं, तो आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी पूरी नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से कमजोरी आ जाती है।
इस कमजोरी का पता शुरुआत में नहीं लगता है। लेकिन बाद में धीरे-धीरे पता चलता है। एक हेल्दी वेट लॉस के लिए आप खानपान का विशेष ध्यान रखें। यदि आपको अधिक वजन कम करने के बाद कमजोरी आ गई है, तो कुछ ऐसे सुपरफूड्स का सेवन करें, जिससे आपके शरीर की ताकत और ऊर्जा को वापस आ जाए। ये सुपरफूड्स आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर के अंगों को मजबूती प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 
Superfoods  
के बारे में।
पालक
पालक शरीर में खून और ताकत दोनों को बढ़ाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन के, सी, ए और फोलेट पाया जाता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए आप इसका सेवन सलाद, सूप, स्मूदी के रूप में भी कर सकते हैं।
नटस
शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए सूखे मेवे और कुछ सीडस भी फायदेमंद होती हैं। इसके लिए आप अखरोट, बादाम, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स का सेवन करें। इसमें फाइबर के अलावा प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं।
अंडे
अंडे में हाई प्रोटीन के साथ विटामिन और जिंक और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अंडे का सेवन शरीर की ऊर्जा और मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाता है।
क्विनोआ
प्रोटीन से भरपूर क्विनोआ एनर्जी प्राप्त करने का बेस्ट सोर्स है। इसमें फाइबर, विटामिन और minerals की अधिक मात्रा पाई जाती है। यह मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है। इसे सलाद, सूप या सब्जियों के साथ मिलाकर लंच या डिनर तैयार किया जा सकता है।
दही
दही में प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और विटामिन होते हैं, जो पाचन तंत्र को सुधारने के साथ मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
Tags:    

Similar News

-->