गुजरात की मशहूर बासुंदी का स्वाद बढ़ाएगा आपके त्यौहार की शान

Update: 2023-06-05 16:12 GMT
आवश्यक सामग्री
दूध - 2 लीटर
बादाम - 1 कप
काजू - 1 कप
पिस्ता - 1 कप
चीनी - 5 चम्मच
केसर - 1 चम्मच
जायफल - 2 चम्मच
इलायची पाउडर - 1 चम्मच
चिरौंजी - 2 चम्मच
गुलाब के फूल - 1 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले किसी बर्तन में दूध और केसर डाल लें।
- फिर दूध को कम आंच पर 15 मिनट के लिए पका लें।
- जैसे दूध आधा हो जाए और उसमें मलाई आने लगे तो उसमें इलायची पाउडर, चिरौंजी, चीनी,गुलाब के फूल और जायफल मिलाएं।
- इसके बाद इसे अच्छे से पका लें। 20 मिनट के लिए आप मिश्रण को पकाएं।
- फिर इसमें चीनी मिलाएं। चीनी को अच्छे से घुल जाने दें।
- चीनी घुलने के बाद इसमें आप ऊपर से बादाम, पिस्ता और काजू मिलाएं।
- काजू, बादाम, पिस्ता मिलाने के बाद गैस बंद कर दें।
- आपकी बासुंदी बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म सर्व करें।
- यदि आप ठंडी बासुंदी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
Tags:    

Similar News

-->