व्रत के दौरान होने वाले कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाये ये tips

Update: 2024-08-20 18:29 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: उपवास के दौरान लोग फल, नट्स और जूस जैसी चीजों को खाते हैं। इस दौरान फाइबर वाली चीजों का कम सेवन किया जाता है। जिसकी वजह से लोगों को कब्ज की समस्या होने लगती है। दरअसल, नवरात्रि व्रत के दौरान कई चीजों को खाने की मनाही होती है। जिसकी वजह से शरीर को पर्याप्त फाइबर नहीं मिलते हैं। अगर कुछ बातों को ध्यान में रख लिया जाए और कुछ उपायों को अपना लिया जाए तो आप कब्ज की समस्या से बच सकते हैं।
व्रत में कब्ज से निपटने के तरीके
सोने से पहले करें ये काम- अगर आप व्रत के दौरान कब्ज की Problem का सामना कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जैसे रात में सोने से पहले एक कप दूध पीएं। इसके साथ आप कुछ मुनक्के खा सकते हैं। ऐसा करने पर आपका पेट अगले दिन साफ हो जाएगा।
सुबह खाएं ये चीज- सुबह के समय आपको भीगे हुए अंजीर, बादाम के साथ चिया सीड्स का पानी पीना चाहिए। आप चिया सीड्स के पानी में नींबू का रस मिला सकते हैं।
पर्याप्त मात्रा में खाएं फाइबर- व्रत में लोग फाइबर की मात्रा का सेवन कम करते हैं। ऐसे में आपको उपवास के दौरान अपने फाइबर का सेवन बढ़ाना चाहिए। इसके लिए राजगिरी का आटा, कुट्टू का आटा, सामक के चावल, मखाना जैसी चीजों को खाएं। साबूदाना खिचड़ी भी खा सकते हैं।
खूब पानी पीएं- कब्ज से बचने के लिए सबसे अच्छा है कि आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। आप डायट में नारियल पानी, छाछ जैसी चीजों को भी शामिल कर सकते हैं।
खजूर खाएं- व्रत के दौरान खजूर खाने से आप कब्ज की समस्या से निपट सकते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट साफ करने में मदद करते हैं।
Tags:    

Similar News

-->