हेल्दी और पेन फ्री पीरियड्स के लिए फॉलो करें ये आयुर्वेदिक टिप्स

हेल्दी और पेन फ्री पीरियड्स

Update: 2023-06-14 07:04 GMT
पीरियड के दिनों को आसान बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं, पीरियड के दर्द को कम करने के लिए पेनकिलर्स का सहारा लेती हैं। हालांकि पीरियड पेन को कम करने के लिए दवाईयां नहीं खानी चाहिए। आज के वक्त में भी, क्योंकि पीरियड के बारे में खुलकर बात नहीं की जाती है, इसलिए आज भी महिलाओं के पास पीरियड से जुड़ी सही जानकारी का अभाव है। जिसके चलते कई बार वे कुछ गलतियां कर बैठती हैं और इन गलतियों से पीरियड हेल्थ पर असर पड़ता है। पीरियड हेल्थ से जुड़ी सही जानकारी बहुत जरूरी है। हेल्दी और पेन फ्री पीरियड्स के लिए महिलाएं कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।
हींग वाली छाछ
पीरियड पेन को कम करने के लिए हींग फायदेमंद होती है। हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। पीरियड के दिनों में अक्सर महिलाओं को गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। हींग, पित्त दोष को बैलेंस कर डाइजेशन को सुधारता है। एक्सपर्ट छाछ में एक चुटकी हींग डालकर पीने की सलाह देती हैं। इससे ब्लोटिंग भी कम होगा और क्रैम्प्स में भी आराम मिलेगा।
अजवाइन वाली चाय
पीरियड के दर्द को कम करने के लिए अजवाइन की चाय पीना चाहिए। आयुर्वेद में अजवाइन को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। अजवाइन अनियमित पीरियड्स से भी राहत देती है। साथ ही यह पीरियड में होने वाले दर्द को भी कम करती है। 2 कप पानी में लगभग 2 चुटकी अजवाइन डालें। जब तक पानी आधा नहीं रह जाता है, तब तक इसे उबालें। इसके बाद छान लें। इसे पीने से दर्द में राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें-अपने पीरियड्स को ट्रैक करने से मिलते हैं ये फायदे
जीरे का पानी
अलग-अलग हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए हमारे घरों में कई घरेलू नुस्खे आजमाएं जाते हैं। जीरे का इस्तेमाल भी पीढ़ियों से सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी हो रहा है। जीरा एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करने के लिए किया जाता है। लगभग एक चम्मच जीरे को एक कप पानी में उबालें। कुछ देर उबालने के बाद इसे छानकर पी लें। आराम मिलेगा।
एक्सपर्ट की सलाह
इन चीजों के अलावा एक्सपर्ट पीरियड हेल्थ के लिए मार्जरी आसन, बालासन और भुजंगासन करने की सलाह देती हैं। एक्सपर्ट की मानें तो इन पोज से पेट की मसल्स को आराम मिलता है और दर्द कम होता है। लेकिन अगर आपको पीरियड के दौरान जरूरत से ज्यादा दर्द होता है, तो यह हार्मोनल अंसतुलन का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में होता है तेज दर्द? हो सकते हैं ये कारण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News

-->