Bitter gourd juice: इस आसान तरीके से तैयार होता है ये हेल्दी ड्रिंक

Update: 2025-05-22 00:56 GMT
Bitter gourd juice: करेले का जूस नियमित पीने से हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। स्वस्थ होने के बावजूद हफ्ते में एक बार करेले का जूस पी सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कई लोगों को इसे बनाना झंझट भरा काम लगता है, लेकिन आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। यह आप सिर्फ 5 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। खाने-पीने की बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं, जिनमें स्वाद के बजाय सेहत पर फोकस होता है। करेले का जूस इन्हीं में से एक है।
सामग्री (Ingredients)
करेला – 2-3
नींबू रस – 1/2 टी स्पून
भुना जीरा पाउडर – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले नरम करेले का चुनाव करें। इसके बाद करेले के बीच में से चीरा लगाएं और उसके बीजों को निकालकर अलग कर दें।
- इसके बाद करेले के बड़े-बड़े टुकड़े काट लें। आप चाहें तो करेले का बीजों के साथ भी उपयोग कर सकते हैं।
- अब कटे हुए करेले के टुकड़े मिक्सर में ट्रांसफर करें और उसमें आधा कप पानी डाल दें। इसके बाद ढक्कन लगाकर करेले को ग्राइंड करें।
- एक मिनट तक करेले पीसने के बाद ढक्कन खोलकर चेक करें। अगर करेले का पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो जरूरत के मुताबिक थोड़ा और पानी मिलाएं।
- इसके बाद करेले को अच्छे से ब्लेंड कर जूस बनाएं। इसके बाद एक बर्तन में छन्नी की मदद से करेले के जूस को छान लें।
- फिर तैयार जूस को सर्विंग ग्लास में डालें और ऊपर से नींबू रस, एक चुटकी भुना जीरा और थोड़ा सा नमक डालकर चम्मच से मिलाएं।
Tags:    

Similar News