प्राचीन भारत से रूबरू होने के लिए पटना के आसपास खूबसूरत पर्यटन स्थल

मगध की राजधानी पटना के आसपास भी कई प्रमुख स्थल

Update: 2023-02-23 15:57 GMT

फाइल फोटो


जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय इतिहास को तीन वर्गों में बांटा गया है, जो क्रमशः प्राचीन भारत, मध्यकालीन और आधुनिक भारत हैं। प्राचीन भारत के समय मगध साम्राज्य का उदय हुआ था। मगध की राजधानी पाटलिपुत्र में थी। आधुनिक समय में पाटलिपुत्र को ही पटना कहा जाता है। इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि मगध का साम्राज्य अफगानिस्तान तक फैला था। तत्कालीन समय में ही नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। आज भी नालंदा विश्वविद्यालय अवस्थित है। इसके अलावा,
मगध की राजधानी पटना के आसपास भी कई प्रमुख स्थल
हैं, जिनका संबंध मगध साम्राज्य से जुड़ा है। अगर आप भी प्राचीन भारत से रूबरू होना चाहते हैं, तो पटना के आसपास इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। आइए जानते हैं-
बोधगया
बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बोधगया प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। इसके अलावा, सनातन धर्म का भी प्रमुख स्थल है। गया में पितरों का पिंडदान किया जाता है। इसके लिए सनातन धर्म के लोग अपने पितरों के पिंड दान हेतु गया आते हैं। भगवान श्रीराम ने भी गया में अपने पिता का पिंडदान किया था। वहीं, बौद्ध धर्म के भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बोधगया में हुई थी।
नोएडा के पास मौजूद 5 हनीमून डेस्टिनेशन
राजगीर
आप प्राचीन भारत से रूबरू होने के लिए राजगीर की सैर कर सकते हैं। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल बिहार के नालंदा जिले में स्थित है। जैन धर्म के तीर्थंकरों की यह साधनाभूमि रही है। बड़ी संख्या में जैन धर्म के अनुयायी पवित्र धार्मिक स्थल राजगीर जरूर जाते हैं।
वैशाली
आप मगध साम्राज्य से रूबरू होने के लिए वैशाली जरूर जाएं। इस पावन भूमि पर भगवान महावीर का जन्म हुआ है। वहीं, भगवान बुद्ध ने भी वैशाली की तीन बार यात्रा की। इसके अलावा, विश्व के प्रथम गणराज्य की स्थापना वैशाली में हुई थी। इसके लिए आप वैशाली जरूर घूमने जाएं।
पावापुरी
यह पावन धार्मिक स्थल भी बिहार के नालंदा में स्थित है। भगवान महावीर को पावापुरी में मोक्ष की प्राप्ति हुई है। इसके लिए जैन धर्म के अनुयायियों के लिए पावापुरी पवित्र धार्मिक स्थल है। पावापुरी में स्थित जल मंदिर आकर्षण का केंद्र है। आप धार्मिक यात्रा के लिए पावापुरी जा सकते हैं।
बड़गांव
नालंदा में बड़गांव खानपान से लेकर धर्म के लिए भी जाना जाता है। इस पावन भूमि पर प्राचीन सूर्य मंदिर है। इस स्थान पर भव्य तरीके से छठ पूजा मनाई जाती है। इसके लिए छठ पूजा पर उत्स्व जैसा माहौल रहता है। वहीं, बड़गांव 'खाजा' मिठाई के लिए भी जाना जाता है। आप जब कभी बड़गांव घूमने जाएं, तो खाजा मिठाई का स्वाद जरूर चखें।
Tags:    

Similar News