Basant Panchami Special Boondi Ladoo: बसंत पंचमी घर पर ही बनाएं बूंदी लड्डू

Update: 2026-01-22 01:25 GMT
Basant Panchami Special Boondi Ladoo: विद्या की देवी मां सरस्वती को पीला रंग अत्यंत प्रिय है. इसीलिए इस दिन पीले वस्त्र पहनने से लेकर पीले पकवान बनाने तक की परंपरा सदियों से चली आ रही है. जब बात बसंत पंचमी के महाप्रसाद की हो तो सबसे पहला नाम जुबां पर बूंदी के लड्डू का ही आता है. लेकिन कई बार हमें बूंदी का लड्डू घर में बनाना मुश्किल लगता है.हमें ऐसा लगता है कि मार्केट जैसा बूंदी का लड्डू नहीं बन पाएगा.अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो हम आपके लिये ऐसी रेसिपी लाये हैं जिससे आप मिनटों में रसीले लड्डू बना सकती है|
सामग्री:
बेसन – 1 कप
पानी – ½ कप
चीनी – ¾ कप
घी – 1 चम्मच
केसर – 4–5 धागे (थोड़े गर्म पानी/दूध में भिगो लें)
इलायची पाउडर – ¼ चम्मच
तेल – तलने के लिए
काजू और पिस्ता – सजाने के लिए
बनाने की आसान विधि:
बुंदी का घोल बनाएं
एक बर्तन में बेसन और घी डालकर अच्छे से मिलाएं.
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पातला घोल तैयार करें.
इसमें भिगोया हुआ केसर और इलायची पाउडर डाल दें.
बुंदी तलें
कढ़ाई में तेल गरम करें.
बुंदी बनाने वाला झारा या छलनी लें.
घोल को झारे से तेल में डालें और छोटी गोलियां तल लें.
सुनहरी होने पर निकालकर पेपर पर रखें.
चीनी का शरबत बनाएं
एक पैन में चीनी और ½ कप पानी डालें.
हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं.
लड्डू बनाएं
तली हुई बुंदी को शरबत में डालें और 1–2 मिनट भिगोएं.
फिर हाथों से गोल-गोल लड्डू बनाएं.
ऊपर से काजू और पिस्ता डालकर सजाएं|
Tags:    

Similar News