AI स्टिकर पैक से बदलेगा चैटिंग का अंदाज ChatGPT ने लॉन्च किया नया टूल
भारतीय यूजर्स के लिए शुरू की नई सुविधा
नई दिल्ली: अब चैटिंग को और मजेदार बनाने के लिए ChatGPT ने नया AI स्टिकर फीचर पेश किया है। मोबाइल यूजर्स अब अपनी पसंद के हिसाब से कस्टम स्टिकर पैक बना सकते हैं और उन्हें WhatsApp, iMessage जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी फोटो, पसंदीदा कैरेक्टर, पालतू जानवर या किसी खास मौके के लिए यूनिक स्टिकर तैयार कर सकते हैं।
AI स्टिकर फीचर को खास तौर पर पर्सनल एक्सप्रेशन और क्रिएटिव चैटिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यूजर्स सिर्फ एक साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर अपने आइडिया को स्टिकर में बदल सकते हैं।
AI स्टिकर पैक कैसे बनाएं?
ChatGPT में AI स्टिकर बनाने के लिए यूजर्स को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
अपने मोबाइल में ChatGPT ऐप खोलें।
Image Creation फीचर पर जाएं।
अपनी फोटो अपलोड करें या स्टिकर का आइडिया लिखें।
स्टाइल और एक्सप्रेशन के बारे में बताएं।
AI के तैयार किए गए स्टिकर को सेव या शेयर करें।
यूजर्स एक ही थीम पर कई स्टिकर का पैक तैयार कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक पैक में कई अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल बनाए जा सकते हैं।
कस्टम प्रॉम्प्ट से बनेंगे खास स्टिकर
AI स्टिकर बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका प्रॉम्प्ट की होती है। जितना स्पष्ट निर्देश देंगे, उतना बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
कुछ उदाहरण:
1. अपना कार्टून स्टिकर बनाने के लिए:
"मेरी फोटो को क्यूट 3D कार्टून स्टिकर में बदलो, बड़ा स्माइल, व्हाइट बॉर्डर और ट्रांसपेरेंट बैकग्राउंड के साथ।"
2. WhatsApp फनी स्टिकर के लिए:
"एक मजेदार स्टिकर बनाओ जिसमें एक लड़का चाय पीते हुए 'क्या बात है' वाला एक्सप्रेशन दे रहा हो।"
3. त्योहारों के लिए:
"दिवाली थीम वाला स्टिकर पैक बनाओ जिसमें दीये, रंगोली और शुभकामना वाले एक्सप्रेशन हों।"
4. ऑफिस चैट के लिए:
"प्रोफेशनल ऑफिस स्टिकर पैक बनाओ जिसमें Good Morning, Thank You और Meeting Done जैसे एक्सप्रेशन हों।"
कई स्टाइल में बना सकते हैं स्टिकर
AI स्टिकर फीचर में यूजर्स अलग-अलग विजुअल स्टाइल चुन सकते हैं। इसमें 3D, एनीमे, कार्टून, हॉोलोग्राफिक और अन्य क्रिएटिव लुक शामिल हो सकते हैं।
इससे यूजर्स अपने दोस्तों, परिवार या सोशल मीडिया के लिए बिल्कुल अलग तरह के स्टिकर बना सकते हैं।
फोटो से बनाएं पर्सनल स्टिकर
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि यूजर अपनी फोटो को डिजिटल अवतार या स्टिकर कैरेक्टर में बदल सकता है। जैसे:
शादी के स्टिकर
जन्मदिन के स्टिकर
कपल स्टिकर
पेट स्टिकर
फनी रिएक्शन स्टिकर
AI स्टिकर का बढ़ता ट्रेंड
भारत में AI आधारित इमेज और क्रिएटिव कंटेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पोस्ट, प्रोफाइल फोटो और डिजिटल अवतार बनाने के लिए AI टूल्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
AI स्टिकर फीचर भी इसी ट्रेंड का हिस्सा है, जहां लोग अपनी कल्पना को कुछ सेकंड में डिजिटल डिजाइन में बदल सकते हैं।
ध्यान रखने वाली बातें
AI स्टिकर बनाते समय किसी अन्य व्यक्ति की फोटो इस्तेमाल करने से पहले उनकी अनुमति लेना जरूरी है। साथ ही गलत जानकारी फैलाने वाले या किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल करने वाले स्टिकर बनाने से बचना चाहिए।