विज्ञान

गर्म पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, कब्ज और वजन कम करने में भी सहायक

Shiddhant Shriwas
4 Oct 2021 6:17 AM GMT
गर्म पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, कब्ज और वजन कम करने में भी सहायक
x
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो किसी भी तापमान के पानी पीने को समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शरीर स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों को गुनगुना पानी पसंद होता है, जबकि कुछ को बिल्कुल ठंडा। कुछ लोग दावा करते हैं कि ठंडा पानी पीने की तुलना में गर्म पानी का सेवन शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। तो क्या वास्तव में गर्म पानी सेहत के लिए फायदेमंद है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो किसी भी तापमान के पानी पीने को समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, हालांकि गर्म पानी पीने से कुछ अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ के सबूत मिलते हैं। वैसे तो इस बात की पुष्टि के लिए शोध कम हैं, हालांकि माना जाता है कि रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना पेट के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। गर्म पानी का मतलब 130 और 160°F (54 और 71°C) के बीच का तापमान है, बहुत अधिक गर्म पानी के नुकसान भी हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में गर्म या गुनगुना पानी पीने के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

बंद नाक की समस्या में फायदेमंद

विशेषज्ञों के मुताबिक गर्म पानी से भाप बनती है। गर्म पानी से निकलने वाले वाष्प की गहरी साँस लेने से बंद नाक या साइनस के लक्षणों को ठीक करने में मदद मिल सकती है। साल

2008 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार गर्म पानी पीने से बहती नाक, खाँसी, गले में खराश और थकान से राहत मिल सकती है। गले को साफ रखने में यह फायदेमंद माना जाता है।

पेट को ठीक रखने में सहायक

विशेषज्ञों के मुताबिक गर्म पानी पीना पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से निर्जलीकरण और कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज के कारण मल त्याग और बवासीर का भी खतरा बढ़ जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना सुबह गर्म पानी पीने वाले लोगों में कब्ज का खतरा कम होता है। यही कारण है कि पेट की तमाम समस्याओं में गर्म पानी पीने को फायदेमंद माना जाता है।

रक्त प्रवाह में होता है सुधार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ, गर्म पानी को वासोडिलेटर मानते हैं, जिसका अर्थ है कि यह रक्त वाहिकाओं का विस्तार करता है जिससे रक्त के परिसंचरण में सुधार होता है। इसके अलावा इसे मांसपेशियों को आराम देने और दर्द को कम करने में भी मददगार पाया गया है। अध्ययनों में गर्म पानी पीने को सीधे परिसंचरण सुधार से जोड़कर दिखने वाले लाभ का जिक्र नहीं मिलता है।हालांकि यह माना जाता है कि गर्म पानी रक्त वाहिकाओं को आराम देने में सहायक है।

वजन कम करने में सहायक

वजन कम करने के उद्देश्य से लंबे समय से लोग गर्म पानी का सेवन करते आ रहे हैं। अनुसंधान कहते हैं कि अधिक पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। पानी शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी मदद करने के साथ अपशिष्टों को बाहर निकालता है। साल 2003 में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि गर्म पानी पीने से वजन कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि भोजन से पहले 500 मिली गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म की दर 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, जो वजन घटाने में सहायक है।

Next Story