
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है। दिन में खिली धूप लोगों को राहत दे रही है, वहीं सुबह और रात के समय ठंड ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 9 व 10 फरवरी को मौसम बदलेगा तथा कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 10 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव दिखेगा। पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 6 व 7 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने और मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 9 फरवरी की रात व 10 फरवरी को राज्य में आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।हरियाणा में रातें अभी भी काफी ठंडी हो रही हैं। बीते दिन सुबह दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार हिसार राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3°C पर पहुंच गया।
TagsHaryanaगरज-चमकबारिशHaryanathunderlightningrain जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





