
बीजापुर। पेद्दागेलूर जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भयानक मुठभेड़ की खबर आ रही है। घटना के दौरान नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर भी मिली है। मौके पर DRG, CRPF और कोबरा जवानों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला है और नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज किया है।
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से AK-47 राइफल भी बरामद की है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में अब भी सतर्क हैं और शेष नक्सलियों की तलाश में कार्रवाई जारी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
यह भी पढ़े
बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी प्रतीकात्मक सफलता मिली है। सुकमा जिले के गोगुंडा पहाड़ पर जवानों ने कार्रवाई करते हुए खूंखार नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबर रमन्ना के 20 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया है।
इस कार्रवाई पर चर्चा करते हुए 4वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट विदेखो किए ने बताया कि, “गोगुंडा का यह इलाका लंबे समय से नक्सलियों के नियंत्रण में था और सुरक्षा बलों के लिए एक कटा हुआ क्षेत्र था। लेकिन 74वीं बटालियन ने 20 नवंबर, 2025 को एक अग्रिम परिचालन बेस स्थापित किया है। अब बिजली और पानी की आपूर्ति को सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल भवन और हेलीपैड भी लगभग तैयार हैं। आज, बटालियन ने एक संयुक्त अभियान में माओवादी सीसी सदस्य रमन्ना के स्मारक को ध्वस्त कर दिया। इससे आने वाली पीढ़ी के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।”





