
x
Haryana हरियाणा: भिवानी के नया बाजार के पास चंदूहेड़ा इलाके में एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। इस आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पांच मंजिला इमारत की तीन मंजिलों पर गिरिराज हार्डवेयर का प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था, ऊपरी दो मंजिलों में मालिक रहते हैं।
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। धुआं उठता देख ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले मालिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। करीब आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं, आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।मौके पर पहुंचे विधायक एवं नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी सिंह ने बताया कि व्यापारी का भारी नुकसान हुआ है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण दमकल को मौके पर पहुंचने में दिक्कत हुई, इसलिए जेसीबी बुलाकर रास्ता बनाया गया। नगर परिषद के अलावा स्थानीय निवासियों ने भी दमकल की मदद की।
TagsHaryanaइमारतआगbuildingfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





