
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के करनाल में नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपियों ने 16 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की है और उसके गले पर निशान मिले हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. करनाल के घरौंडा क्षेत्र के चौड़ा गांव में रविवार रात को 16 साल के लड़के का शव गांव की सुनसान गली में मिला. शुभम रात करीब साढ़े आठ बजे दूध लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. उसकी मां ने हत्या का शक जताया है और गांव के पूर्व सरपंच और एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा रोजाना की तरह गांव की डेयरी से दूध लेने गया था|
काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. देर रात ग्रामीणों को लड़के का शव सुनसान गली में मिला, जहां पास में ही दूध का बर्तन भी पड़ा था. पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि मेरे लड़के के गले पर निशान थे और उसके प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की गई थी, जिससे हत्या की आशंका है। उन्होंने गांव के पूर्व सरपंच बिल्ले और एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। घरौंडा थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि लड़के के गले पर निशान मिले हैं, जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है और वे शीघ्र न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
TagsHaryanaनाबालिगशवगर्दननिशानHaryanaminorbodyneckmarks जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





