- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: शरीर की...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं ये योगासन, नियमित करें इनका अभ्यास
Sarita
23 Feb 2025 6:54 AM IST
Yoga Tips: हालांकि योग बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक है। योगासनों का अभ्यास इम्यूनिटी मजबूत करने में बेहद फायदेमंद हो सकता है। योग के साथ ही संतुलित आहार और पर्याप्त नींद का भी ध्यान रखें।
नियमित योगाभ्यास शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ तनाव को कम करता है, जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ योगासनों के बारे में, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
भुजंगासन
भुजंगासन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और यह शरीर के रक्त संचार को सुधारता है। यह योगासन फेफड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
भुजंगासन की अभ्यास विधि
पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के पास रखें। धीरे-धीरे सांस लेते हुए सिर और छाती को ऊपर उठाएं। इस दौरान पेट को जमीन पर लगे रहने दें। इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक रहें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं।
प्राणायाम
प्राणायाम फेफड़ों को मजबूत बनाता है और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। यह तनाव को कम कर मानसिक शांति प्रदान करता है, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। प्राणायाम कई प्रकार के होते हैं। इम्यूनिटी की मजबूती के लिए अनुलोम विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं।
ताड़ासन
ताड़ासन पूरे शरीर को खींचने का योगासन है। यह शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
ताड़ासन की अभ्यास विधि
सीधे खड़े होकर हाथों को सिर के ऊपर उठाएं। अब उंगलियों को इंटरलाॅक करें और शरीर को ऊपर की ओर खींचें। पैरों के पंजों पर खड़े होकर 10-15 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।
वज्रासन
यह योगासन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और शरीर को आराम देता है। वज्रासन का अभ्यास खाने के बाद किया जा सकता है, जिससे पेट की समस्याएं कम होती हैं।
वज्रासन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर एड़ियों पर अपने कूल्हों को टिकाएं। इस दौरान पीठ को सीधा रखते हुए हाथों को घुटनों पर रखें। इस पोजिशन में 5 से 10 मिनट तक बैठें।
TagsYogaशरीररोगोंयोगासनYogaBodyDiseasesYogasanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





