- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips:...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: शारीरिक-मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए कारगर हैं ये योगासन
Sarita
10 Jun 2025 10:58 AM IST

x
Yoga Tips: योग विशेषज्ञों के मुताबिक दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके शरीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से परेशान लोगों में हृदय रोग और डायबिटीज जैसी शारीरिक स्वास्थ्य दिक्कतों का खतरा अधिक होता है। आइए जानते हैं कि रोजाना किन अभ्यास को करके इन दोनों स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है|
प्राणायाम को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा:
नियमित रूप से प्राणायाम के अभ्यास की आदत आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती है। साल 2013 के एक अध्ययन से पता चलता है कि प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने वाले लोगों में तनाव का स्तर कम पाया गया। शोधकर्ताओं के मुताबिक प्राणायाम, तंत्रिका तंत्र को शांत करता है जिससे आपकी तनाव प्रतिक्रिया में सुधार होता है। तनाव का स्तर कम रहने से हृदय रोगों के विकास का खतरा भी कम हो जाता है।
वृक्षासन योग:
वृक्षासन योग या ट्री पोज़ कई तरह की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से राहत दिलाने में काफी कारगर अभ्यास हो सकता है। ट्री पोज़ आपके पैरों के जोड़ और टेंडन को मजबूत करने के साथ शारीरिक संतुलन में सुधार करता है। कमर, जांघों, कूल्हों के अतिरिक्त तनाव को कम करने के साथ मन को शांत रखने और एकाग्रता को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञ इस योग के रोजाना अभ्यास की सलाह देते हैं।
भुजंगासन योग का अभ्यास:
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को दूर करने में भुजंगासन योग के अभ्यास को भी विशेष लाभकारी माना जाता है। भुजंगासन योग या कोबरा पोज रीढ़ को मजबूत करने के साथ छाती और फेफड़ों को फैलाता है। इसके अलावा जिन लोगों को अक्सर तनाव और थकान की समस्या बनी रहती है उनके लिए भी इसके रोजाना अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है। साइटिका और अस्थमा की समस्याओं को ठीक करने के लिए भी नियमित रूप से इस योग का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
TagsYogaशारीरिकमानसिकसेहतकारगरयोगासनYogaphysicalmentalhealtheffectiveyogasanasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





