- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: गर्दन के...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: गर्दन के दर्द से राहत दिलाएंगे ये तीन योगासन, जानें अभ्यास का सही तरीका
Sarita
21 Feb 2025 7:32 AM IST

x
Yoga Tips: मांसपेशियों में तनाव, कोई चोट, या हर्नियेटेड डिस्क और आंतरिक बीमारियों के कारण भी गर्दन में दर्द हो सकता है।
इसका सही समय पर कारगर इलाज न किए जाने पर माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा गर्दन का दर्द कंधों और बाहों के दर्द में परिवर्तित हो सकता है। साथ ही मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। दर्द के कारण नींद पूरी न होना, चक्कर आना और दैनिक गतिविधियों में रुकावट होना सामान्य समस्याएं हैं।
गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद है। यह जड़ से गर्दन के दर्द को मिटा सकता है। इस लेख में शरीर दर्द खासकर गर्दन के दर्द से छुटकारा दिलाने वाले योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।
भुजंगासन-
यह आसन गर्दन, कंधों और रीढ़ की हड्डी को खींचता है और उनमें तनाव को कम करता है।
इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर उठाएं। अब धीरे धीरे सांस भरते हुए छाती को ऊपर की ओर उठाएं। पेट वाले हिस्से को धीरे धीरे ऊपर उठाते हुए 30-60 सेकेंड इसी स्थिति में रहें।
बालासन-
यह आसन गर्दन और कंधों को आराम देता है और मानसिक तनाव को भी कम करता है।
मैट पर घुटनों के बल बैठकर शरीर का सारा भार एड़ियों पर डालें। अब गहरी सांस लेते हुए आगे की ओर झुकें। सीना जांघों से छूने का प्रयास करें। माथे से फर्श को छूने की कोशिश करते हुए कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें। यह प्रक्रिया 3-5 बार दोहराएं।
यह आसन गर्दन और रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाता है और मांसपेशियों के तनाव को कम करता है।
मार्जरी आसन करने के लिए घुटनों के बल बैठकर पीठ को झुकाएं और हथेलियां जमीन पर रखें। पीठ ऊपर की तरफ उठी होनी चाहिए और सिर नीचे झुका हुआ हो।
TagsYogaगर्दनदर्दराहतयोगासनYoganeckpainreliefyogasanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





