- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: सर्दियों...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: सर्दियों में सोने से पहले करें इन योगासनों अभ्यास, नहीं लगेगी ठंड
Sarita
2 Nov 2025 11:07 AM IST

x
Yoga Tips: रात में योगाभ्यास से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। मांसपेशियों का दर्द कम होता है। साथ ही शरीर लचीला बनता है। मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है और ब्लड प्रेशर सामान्य रहने के साथ ही तनाव कम होता है।
सर्दियों की रातों में योग शरीर को गर्माहट देता है, जिससे ठंड से बचाव होने के साथ ही बेहतर नींद आती है और सुबह ऊर्जा के साथ आप सोकर उठते हैं। अगर आपको भी सर्दियों की सुबह उठने में समस्या होती है या रात में अधिक ठंडक लगती है तो रात में सोने से पहले इन योगासनों का अभ्यास करना शुरू कर दें।
उत्तानासन:
इस आसन का अभ्यास पीठ की अकड़न और गर्दन के तनाव को दूर करता है। उत्तानासन के अभ्यास से मांसपेशियां मजबूत होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाव हो सकता है। सिर दर्द और अनिद्रा की समस्या से आराम मिलता है, जिससे तनाव कम होने में मदद मिलती है और मानसिक स्पष्टता बढ़ती है। ब्लड प्रेशर, अस्थमा ,साइनोसाइटिस, नपुंसकता को ठीक करने में सहायक होता है।
भस्त्रिका प्राणायाम:
भस्त्रिका प्राणायाम श्वास संबंधी समस्याओं को दूर करता है। फेफड़ों को मजबूत बनाता है और वजन कम करने में मदद करता है। पेट की चर्बी घटाने के साथ ही शरीर में गर्मी पैदा करता है। यह प्राणायाम शरीर और दिमाग की ऊर्जा का बढ़ाता है और तनाव से निजात दिलाता है।
ये आसन पाचन तंत्र को मजबूत करता है। मेटाबाॅलिज्म बढ़ाने के साथ ही वजन घटाने में मदद करता है। रीढ़ की हड्डी में लचीलापन और कमर दर्द से राहत दिलाता है। तनाव व थकान को दूर करने के साथ अनिद्रा की समस्या को कम करने में सहायक है। हलासन प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है।
TagsYogaसर्दियोंयोगासनोंअभ्यासwinteryoga posesexercisesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





